Visitors have accessed this post 711 times.

सिकंदराराऊ : कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी एक युवक के घर में घुसकर आरोपितों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की नीयत से युवक को छत से फेंक दिया। जिससे युवक गम्भीररूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ से चिकित्सको ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित की माँ ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

input : अनूप शर्मा