Visitors have accessed this post 590 times.
सासनी : 4 नवंबर। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न जगहांे पर झगडा कर रहे आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के अरोप में पाबंद किया है।
एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार वह अपने हमराह एवं एसआई शांतिशरण यादव के साथ शंाति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे, तभी उन्हें गांव रूदायन, मोहाली, तथा सठिया में लोग आपसी कहासुनी को लेकर झगडा कर रहे हैं एसएचओ ने पुलिस भेजकर गांव रूदायन से विष्णु पुत्र लीलाधर, दिलीप पुत्र लक्ष्मीनारायण, गांव मोहाली के तरूण सेंगर पुत्र चंद्रप्रकाश, आकाश पुत्र रघुवीर निवासी सठिया को पकडवाकर कोतवाली बुला लिया। जहां इनके खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया हैं।
input : avid hussain









