Visitors have accessed this post 734 times.

सिकन्दराराऊ :  कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष संस्थापक विवेकशील राघव द्वारा संघ की मातृशक्ति वाहिनी में डॉ ऊषा पाठक सेवा निवृत्त एससोसिएट प्रोफेसर हाथरस को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। ऊषा पाठक को संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके शुभचिंतको में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस दौरान उन्होंने कर्मयोग सेवा संघ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि संघ द्वारा मुझे जो दायित्व सौपा गया है उसका मैं निष्ठा पूर्वक निर्वाह करूंगी और संघ को मजबूत बनाऊँगी।

input : अनूप शर्मा