Visitors have accessed this post 472 times.
सासनी : विकास खंड परिसर में जरूरतमदों को कंबल बांटे गये। जिसमें लेखपाल राजेश कुमार ने सुसायत कलां ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह के माध्यम से गांव के मजलूम और जरूरतमंद करीब आधा दर्जन लेागों को कंबल बांटे।
बुधवार को कंबल वितरण के दौरान गांव सुसायत कलां पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र कश्यप ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को सरकार से मिलने वाली प्रत्येक योजना का लाभ उनके गांव के पात्र लाभार्थियों को मिलता है, उनके गांव को कभी भी विकास खंड परिसर से मायूस होकर नहीं लौटना पडा। इसके अलावा गांव में विकास के लिए भी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को समय-समय पर पहुंचाया जाता रहा है। इसी क्रम में गांव के आधा दर्जन लोगों को कंबल बांटे गये है। इस दौरान कौशल तोमर, राजवीर सिंह, कांती देवी, महारानी देवी, ईश्वरी देवी, राजपाल सिंह, श्यामवीर सिंह आदि मौजूद थे।
input : avid hussain
यह भी पढ़े : अवैध चाकू सहित गिरफ्तार
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp