Visitors have accessed this post 712 times.

सासनी : नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम राजकुमार यादव को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुरूवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि सातवें वेतन का एरियल, एक महीने का रूका हुआ वेतन, दीपावली का बोनस, करीब चार माह का पीएफ फंड दिलाया जाए। इसके साथ करीब तीन वर्ष से ठंडी व गर्म वर्दी नहीं मिली है, और दस वर्ष कार्रकाल पूरा होने पर सर्विसबुक को भी पूरा नहीं किया गया है। वहीं एसीपी लगभग 15 साल से कुछ कर्मचारी इससे बंचित है, उन्हें सिलेक्सन ग्रेड दिलाया जाएगा। इसके अलावा करीब दर्जनभर से अधिक मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन देने वालों में श्रीमती गीता, अशोक कुमार, शारदा देवी, कुलदीप, दीपक, प्रेमकुमार, सूरजमुखी, सावित्री देवी, नीलम देवी, पूजा देवी, हरीशंकर, निक्की, चंद्रभान, आकाश, राजाबाबू, राजेश, सुधीर, सोनू, छोटू, सूरज, दिनेश, नवलकिशोर, ताराचंद्र, आदि मौजूद थे।

इनपुट :- आविद हुसैन

यह भी पढ़े ; सासनी : शान्तिभंग में कोतवाली पुलिस ने किए तीन पाबंद

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp