Visitors have accessed this post 816 times.

हाथरस : जंक्शन क्षेत्र के गॉव शेखुपुर अजीत में ग्राम प्रधान नीरज सेंगर व बीडीसी सुदर्शन राघव ने कम्बल वितरण का कार्यक्रम कराया आयोजित । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरिशंकर माहौर , जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व हेम सिंह ठेनुआ मौजूद रहे ,

मुख्य अतिथियों ने गॉव के गरीब लोगों को कम्बल वितरण किया साथ ही क्षेत्र के सम्मानितजनों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज सेंगर ने विधायक हरिशंकर माहौर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र, सतीश कुमार, निर्भय कुमार,रेनु कुमार, सुमित कुमार, प्रेमपाल सिंह सौरव कुमार, दिनेश मास्टर, राज कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह , प्रेमवीर सिंह, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

इनपुट : धर्मेन्द्र कुुुुमार

यह भी देखें – हाथरस वाली गरीब अम्मा का लाजवाब परांठा

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp