Visitors have accessed this post 735 times.
सासनी : बुजुर्गों एवं काव्य संस्था साहित्यानंद के बैनरतले कवि रामनिवास उपाध्याय के आवास पर कवि पौरूष को श्रद्धांजली दी। जिसमें कवियों ने श्री पौरूष के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया।
शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में सिकन्द्राराऊ के वरिष्ठ ब्रजभाषा कवि वलवीर सिंह पौरूष के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कवियों ने कहा कि कवि बलवीर सिंह पौरूष नई पीढियों के लिए प्रेरणाश्रोत थे, उनकी कृतित्व और वक्तित्व रचनाओं पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने श्री पौरूष के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। कवियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण हेतु भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान वीरेन्द्र जैन नारद, अशोक अग्रवाल, शैलेष अवस्थी, वीके सोलंकी, वीरपाल सिंह वीर, एमपी सिंह, रविराज सिंह, राधेश्याम वैद्य, मयंक चैहान, मुरारीलाल शर्मा, गोविंद उपाध्याय, रविकांत, धर्मेन्द्र सिंह यदुवंशी, आदि मौजूद थे।
input : avid hussain
यह भी पढ़े : सासनी में विश्व स्काउट के संस्थापक लॉर्ड पावेल को दी श्रद्धांजली
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










