Visitors have accessed this post 528 times.
हसायन कस्बा के मोहल्ला दखल में स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर शनी देव भगवान की विशाल मूर्ति लगी हुई थी जो की अज्ञात कारणों के चलते खंडित हो गई थी जिसके कारण श्रद्धालुओं में दुख था, अब कस्बे के शनि देव के भक्तों ने शनी देव की नई मूर्ति के साथ अन्य मूर्तियों की भी प्रतिष्ठा करवाई है, नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भक्तोँ के द्वारा कस्बा के मुख्य मार्गों पर डीजे के साथ मूर्तियों को भ्रमण कराया गया। जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए इसके बाद शनि भक्तों द्वारा चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करके मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति स्थापित होने के बाद मंदिर के पुजारी उत्तम सिंह के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
![]()
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









