Visitors have accessed this post 635 times.
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाईगर रिजर्व के मैलानी बफर जोन की मोरेना बीट में गोला जंगल किनारे एक 3 वर्षीय बाघिन का शव संदिग्ध हालत में मिला जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे वन अधिकारियों ने बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताते चले कि पिछले दो साल में कई बाघो की संदिग्ध अवस्था मे मौतें हो चुकी है लेकिन वन विभाग की नींद नही खुली वही मौके पर पहुँचे फील्ड डिप्टी डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया की बाघ की मौत य तो रोड एक्सीडेंट में हुई है य फिर बाघो के मिलन के समय इसकी मौत हो गयी क्योकि बाघिन की उम्र तकरीबन 3 साल की बताई जा रही है ।
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









