Visitors have accessed this post 803 times.
शनिवार रात को बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में ईएमटी पद पर तैनात एंबुलेंस चालक देवेंद्र सिंह पुत्र शिवाजी निवासी कायमपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है देवेंद्र सिंह अपने घर से आया था और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
INPUT-AJAY PATHAK
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









