breaking 1

Visitors have accessed this post 781 times.

फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम फाल्गुन भव्य महोत्सव से एक दिन पूर्व सोमवार (आज) नगर के बगिया बारहसेनी स्थित राधाकृष्ण मन्दिर से निशान यात्रा निकलेगी। महोत्सव का शुभारंभ 7 मार्च से प्रारंभ होगा। 8 मार्च को कुँवर देवेंद्र सिंह यादव परिसर में शाम को भव्य भजन संध्या को धूमधाम से मनाने की तैयारी अंतिम दौर में है। महोत्सव के शुभारंभ पर 7 मार्च को निशान ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा में भारी संख्या में महिला, पुरुष व युवा मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी श्री श्याम सेवा मित्रमंडल के कृष्ण कुमार राघव, गौरव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, आलोक वर्मा, वितुल वार्ष्णेय, कुणाल वार्ष्णेय ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE