Visitors have accessed this post 678 times.
सिकंदराराऊ : मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति एवं पंडित देवकीनंदन मिश्र धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरिश्चंद्र शर्मा ने की। उपस्थित समस्त बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा आपसी मतभेद एवं द्वेष भाव दूर करते हुए मिलजुल कर सामाजिक संगठन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर के मुख्य अतिथि विजय प्रकाश शर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा अलीगढ़ ने किया।
इस अवसर पर संतोष कुमार शर्मा, दुर्गेश शर्मा ,विद्याराम शर्मा, लालाराम शर्मा, नरेंद्र मोहन शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, शिवकांत शर्मा , राकेश कुमार मिश्रा, राम कुमार शर्मा , महेश शर्मा, रामदास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









