Visitors have accessed this post 674 times.
बदायूं के पियर खंदना गांव में खेत पर पानी लगा कर सड़क किनारे बैठे किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मारी,इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार रात को बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के पियर खंदना गांव में सूरज पाल पुत्र नेम सिंह निवासी पियर खंदना गांव अपने खेत में पानी लगा कर रोड किनारे बैठ गया था कि तेज रफ्तार बाइक सवारों ने सूरजपाल को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बाइक सबारो को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
INPUT – AJAY PHATAK









