Visitors have accessed this post 389 times.
हाथरस : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हिमाचल प्रदेश व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व0 श्री कल्याण सिंह की जयन्ती जलेसर रोड़ स्थित नगर पालिका मार्केट में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मनाई गई कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी तथा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि आज अयोध्या में जो भव्य राम मन्दिर बनने का सपना साकार हो रहा है। उसमें स्व0 कल्याण सिंह बाबू जी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही बाबरी मस्जिद ढ़हाई गई। जिसके बाद उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री पद से स्तीफा दे दिया। बाबू जी को हमेशा हिन्दू ह्रदय सम्राट के रूप में हमारे दिलों में विराजमान रहेंगे । श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले अन्य लोगो में पूर्व नगर अध्यक्ष रामू माहेश्वरी, सभासद अशोक गोला, विपुल गौडद्, वीरेन्द्र शर्मा, कप्तान, सभासद काव्य वार्ष्णेय, प्रवीण कुमार, दम्बेश चक आदि थे |









