Visitors have accessed this post 235 times.

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जिसका मायका हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा में है। प्रियंका की शादी करीब पांच साल पहले सौरभ नामक युवक से हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे और प्रियंका का मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। इसी उत्पीड़न के चलते प्रियंका की मौत हुई है, जिसे संदिग्ध माना जा रहा है। घटना के बाद परिजन प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और हत्या की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :