Visitors have accessed this post 581 times.
हाथरस : वर्तमान भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए, विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संगठन के सदस्यों ने एक जरूरतमंद फल विक्रेता को धूप से बचाव हेतु एक बड़ा छाता प्रदान किया, जिससे वह तेज़ धूप में भी आराम से अपना कार्य कर सके।
फल विक्रेता, जो लंबे समय से सड़क किनारे बिना किसी छाया के फल बेच रहा था, इस मदद से अत्यंत प्रसन्न नजर आया। छाता मिलने से अब वह गर्मी से सुरक्षित रहकर ग्राहकों को सेवा प्रदान कर सकेगा।
विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय संयोजक ने बताया कि यह अभियान समाज के कमजोर वर्गों की सहायता हेतु चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की मदद जारी रहेगी।
इस मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश कूलवाल,उपाध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय,जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल,नवीन गुप्ता (एपैक्स),रागिनी वार्ष्णेय और प्रियांशी वार्ष्णेय भी उपस्थित रहीं। 









