Visitors have accessed this post 1136 times.
सिकंदराराऊ : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं उपराष्ट्रपति व राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस जिसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वल के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने की। तदुपरांत कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा साक्षी वैष्णवी एवं कृष्णा तुलसी ने किया। विद्यालय के छात्राओं के द्वारा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे त्याग के बारे में बताया गया एवं सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा बताया गया कि शिक्षक का दायित्व विद्यार्थियों को ज्ञानवान, संस्कारवान, राष्ट्रभक्त और चरित्रवान नागरिक के रूप में विकसित करना जिसमें विद्या भारती अग्रणी भूमिका निभा रही है क्योंकि इसका उद्देश्य समाज को नैतिक मूल्यों और संस्कारों से परिपूर्ण बनाना है, जिससे छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। विद्या भारती शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाने पर जोर देती है, जिससे वे अपने छात्रों को सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन कर सकें। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्याएं उपस्थिति रहें।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











