Visitors have accessed this post 383 times.

सादाबाद इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद दोनों महान विभूतियों के छविचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वरिष्ठ शिक्षक रामकैलाश प्रजापति ने गांधी-शास्त्री के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने छात्रों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर सिंह ने किया और अंत में सभी छात्रों को मिष्ठान वितरित किया गया।

INPUT – RANJEET KUMAR