Visitors have accessed this post 827 times.
सिकंदराराऊ के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने दीपों, फूलों और रंगोली से स्कूल को सजाया। वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनमोहक ढंग से सजे हुए दीपों की प्रस्तुति दी। जिसकी सभी लोगों ने सराहना की।
स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना के साथ करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी , प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी,, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय , विवेक बघेल, प्रमोद बघेल, अनुपम तोमर, मनीष शर्मा, पूजा दीक्षित, नवीन दीक्षित, निशानाज , सोनिया यादव , सोनी, योग्यता सैनी , रजनी, सोनी यादव आदि मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











