Visitors have accessed this post 465 times.
सिकंदराराऊ : पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न भिन्न जगहो पर लड़कियों, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 3 शोहदे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर गठित एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम द्वारा चैकिंग के दौरान भिन्न भिन्न जगहों पर आने जाने वाली महिलाओ व लडकियो पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले 3 शोहदे देव सिहं पुत्र कृपाल निवासी ग्राम नगला मोये थाना कोतवाली देहात जनपद एटा, शिवम पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम भूपालगढी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस एवं कृष्ण कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम छौंकरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











