Visitors have accessed this post 511 times.

बकेवर (इटावा) : अक्सर पुलिस के खिलाफ शिकायतें सुनने को मिलती हैं, लेकिन बकेवर पुलिस ने मानवता का बेहतरीन उदाहरण दिखाया।संजीव दुबे (रीजनल एडिटर, नगर संवाद) कानपुर से बकेवर आ रहे थे, लेकिन गाड़ी में मोबाइल और अन्य सामान छूट गया और गाड़ी आगे निकल गई।
मौके पर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, चिराग शर्मा और विजय कुमार सहित पूरी टीम मौजूद थी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गाड़ी को बिरारी के पास रोककर सामान सुरक्षित लौटाया।नगर संवाद ने बकेवर पुलिस को उनकी सक्रियता और मानवता के लिए बधाई दी है।

INPUT – RAGHVENDRA CHAUHAN