Visitors have accessed this post 43 times.

हाथरस : एत्मादपुर (आगरा) में क्षेत्रीय जनता एवं छात्रों की शांतिपूर्ण पदयात्रा पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रवादी प्रताप सेना, हाथरस के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के तत्काल निलंबन, घायलों को उचित उपचार एवं आर्थिक सहायता देने तथा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह सिसोदिया, सुनील परमार, अशोक परमार, साबिर मेवाती, साहिल मेवाती एवं दिलीप सिसोदिया सहित राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA