Visitors have accessed this post 59 times.
हाथरस जिले के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेला 2026 में इस बार पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘एक शाम अटल जी के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन की जिम्मेदारी तरुण कुमार शर्मा को सौंपते हुए उन्हें कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। तरुण कुमार शर्मा को संयोजक बनाए जाने के बाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्साह बढ़ गया है। आयोजन को यादगार और गरिमापूर्ण बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में अटल जी के ओजस्वी व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा, राजनीतिक जीवन और उनके प्रेरणादायी विचारों को याद किया जाएगा। दाऊजी महाराज मेला हाथरस की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ ‘एक शाम अटल जी के नाम’ कार्यक्रम भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने की उम्मीद है। कार्यक्रम के संयोजक तरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का प्रयास है कि कार्यक्रम में अटल जी के विचारों और उनकी राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराया जाए। कार्यक्रम को लेकर जल्द ही अन्य तैयारियों और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी सामने आने की संभावना है।
INPUT – RAHUL SHARMA











