Visitors have accessed this post 75 times.

हाथरस के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में स्कूल और कॉलेजों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान के तहत कार्रवाई की। दरियापुर स्थित साहब सिंह इंटर कॉलेज के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चार युवकों को पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन पुलिस को स्कूल के आसपास युवकों की गतिविधियों को लेकर कई दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस टीम ने एंटी रोमियो अभियान के तहत चेकिंग की। इसी दौरान दरियापुर स्थित साहब सिंह इंटर कॉलेज के बाहर कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ा गया। बताया गया है कि पकड़े गए युवकों में से एक युवक उसी विद्यालय का छात्र निकला। उसे कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, अन्य युवकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की टीम रही मौजूद

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश सरोज, उपनिरीक्षक राम किशोर, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आकाश ठाकुर तथा महिला कांस्टेबल खुशबू, शिवानी और रश्मि सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्कूल और कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। एंटी रोमियो अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुलिस की निगरानी महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

INPUT – VIKRAM RAJPUT