Visitors have accessed this post 476 times.

सादाबाद : गांव सरौठ में रविवार की रात एक मकान के बरामदे में खड़ी इको कार में अचानक आग लग गई। आग से मकान की दीवारों में भी दरार आ गई। किबाड़ व अन्य सामान भी जल गया। इस आग की चपेट में आकर एक महिला भी झुलस गई, जिसे उपचार के लिए गांव के ही एक निजी क्लीनिक पर ले जाया गया। आग लगने से मकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आग पर पानी आदि डालकर काबू पाया गया।

दरअसल, गांव सरौठ में इंद्रजीत सिंह का मकान है। इंद्रजीत के मुताबिक, उनके मकान में पड़ोस के ही रहने वाले दीवान सिंह पुत्र शिव सिंह की इको कार खड़ी हुई थी। खड़ी इको में अचानक ही आग लग गई। इसी दौरान वहां पास ही बैठी हरमुखी पत्नी मुकेश कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए ले जाया गया। आग से इको कार जल गई तो वहीं इंद्रजीत के मकान की दीवारों में भी दरार पड़ गईं। गेट, जाली आदि भी जल कर खाक हो गए। आग की काफी ऊंची लपटें देखकर हड़कंप मच गया।

इनपुट : अखिलेश कुमार