Visitors have accessed this post 1115 times.

हाथरस : कोरोना महामारी ने सभी की जीवन की रफ्तार धीमी कर दी है और जिसके चलते स्कूल तो बन्द हुए लेकिन उनकी फीस नहीं बन्द हुई , जिसको लेकर युवा सभासद निशान्त उपाध्याय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र को एक ज्ञापन दिया गया , ज्ञापन में मांग की गयी कि कोरोना महामारी के अन्तर्गत प्रदेश में लॉकडाउन संचालित है ,जिसके चलते जनपद में संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय पूर्ण रूप से बंद है ,फिर भी मान्यता प्राप्त विधालयो द्वारा अविभावकों से लॉकडाउन अवधि की फीस की माँग की जा रही है ,जिससे अविभावक काफी परेशान है, अतः उक्त के सम्बंध में आवयश्क कार्यवाही करें ,जिससे लॉकडाउन अवधि के अंतर्गत फीस न ली जा सके।

इनपुट : राजदीप तोमर

 

यह भी पढ़े

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp