Visitors have accessed this post 727 times.
सिकंदराराऊ : हाथरस रोड स्थित गांव लश्करगंज के समीप सैफी समाज के कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों के चलते हुए आग लग गई । कब्रिस्तान में आग लगने से भारी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई ।
गांव लश्करगंज स्थित सैफी समाज के कब्रिस्तान में सोमवार को सुबह अचानक आग लग गई। कब्रिस्तान से उठती आग की लपटों को देखकर आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। लोग आग को बुझाने का प्रयास करने लगे । किन्तु सफलता नही मिली । मामले की सूचना दमकल को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया । आग लगने के कारण कब्रिस्तान में लगे पेड़ पौधे जलकर राख हो गए । 
INPUT – अनूप शर्मा









