Visitors have accessed this post 801 times.
सिकंदराराऊ – गांव नगला जलाल निवासी 40 वर्षीय किशनपाल पुत्र हाकिम सिंह रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर कस्बा सिकंदराराऊ के लिए आ रहा था । जैसे ही युवक गांव के पास स्थित बिजली घर के समीप पहुंचा था। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही घटना को अंजाम देकर बस चालक बस को मौके से भाग कर ले गया था। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अलीगढ़ मेडिकल कर दिया था। जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया है ।
INPUT – अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : कोरोना काल में बनाकर पीएं यह काढ़ा ,मिलेंगे काफी फायदे
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









