Visitors have accessed this post 1105 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर का स्थापना दिवस विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। मंदिर के महंत आचार्य रोहिताश दीक्षित ने गोपाल सहस्त्रनाम के वैदिक मंत्रोचार के साथ ठाकुर जी का दुगधाभिषेक करके क्षेत्र की खुशहाली के लिए विशेष पूजा अर्चना की। मंगलाचरण कर नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।

इस अवसर पर आचार्य सुभाष दीक्षित ,छैल बिहारी ,राहुल सर्राफ, चेतन शर्मा ,कृष्ण गोपाल , सौरभ लाल ,अभिषेक वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

इनपुट : अनूप शर्मा