Visitors have accessed this post 980 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : सोमवार को आवश्यक सावधानियों के साथ धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। यहां आने-जाने वालों को सभी नियमों का पालन करना होगा। धार्मिक स्थलों को खोलने से पूर्व सभी तैयारी पूरी गई हैं । किसी को भी बिना मास्क लगाए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रविवार को तहसील के सभागार में सभी धर्म गुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों की एक बैठक संपन्न हुई। उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा एवं सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह , कोतवाल प्रवेश राणा मौजूद थे।

एसडीएम तथा सीओ ने लोगों से अपील है कि वे पूजा के वक्त शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। मंदिर व मस्जिद के अंदर और बाहर कहीं भी भीड़ जमा न करें। एक बार में 5 लोग से अधिक मंदिर और मस्जिद के अंदर नहीं जा सकेंगे। मंदिरों में भीड़ जमा करके भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम नहीं होंगे। धर्म स्थलों के बाहर गोले बना कर लोगों की लाइन लगवाई जाए। मंदिर व मस्जिद के अंदर जाने से पहले लोगों को अपने हाथ साबुन या सैनेटाइजर से साफ करने होंगे। 65 साल से ज्यादा वृद्ध और 10 साल से कम उम्र के बच्चो को घरों में रहने दे।
बैठक में विपिन वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, मीरा माहेश्वरी, जाफर अली फारूकी, सुरेश चंद आर्य, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, संजीव जाखेटिया, संजीव महाजन, रितिक गुप्ता, मौलाना मतलूब अहमद, आकिल हुसैन ,जाकिर अली, नवेद अहमद खां, कमलेश शर्मा,कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, हाजी गुलाम अहमद, ताहिर अली आदि मौजूद थे ।

इनपुट : अनूप शर्मा