Visitors have accessed this post 865 times.

अज्ञात चोर ट्रक को चुराकर ले गए। पीड़ित ट्रक स्वामी ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
मुनेश कुमार सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी गांव पाली रजापुर थाना मडराक जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह गत 18 मार्च को अलीगढ़ से माल लोड करने को कस्बा सिकंदराराऊ की मंडी पर आया था । पीड़ित ने ट्रक को मंडी के पास खड़ा कर दिया और खाना खाने को होटल पर चला गया। जब वह खाना खाकर लौटा तो उक्त स्थान पर उसे ट्रक नहीं मिला । जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई । उसने ट्रक को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । अज्ञात चोर ट्रक को चुरा कर ले गए ।

INPUT – अनूप शर्मा