Visitors have accessed this post 1003 times.

दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले एवं पथराव भी हुआ। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए है।
बताया जाता है कि गत रात्रि को कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में किसी बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए । पहले दोनों पक्ष में मुंहबाद हुआ । देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए । मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पथराव भी होने लगा । जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई ।

INPUT – अनूप शर्मा