Visitors have accessed this post 861 times.

निःशुल्क चना का भी वितरण नही किया गया है। जिसको लेकर कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील द्वारा उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा को एक ज्ञापन सौपा है।
जिसमे उन्होंने कहा है कि ब्लॉक हसायन एवं सिकंदराराऊ के राशन डीलर उपभोक्ताओं को पांच किलो प्रति यूनिट के बजाए चार किलो प्रति यूनिट के हिसाब से खाद्यान सामग्री का वितरण कर रहे है। इस मामले की पूर्व में कर्मयोग सेवा द्वारा शिकायत की गई थी। किन्तु कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई। गांव पोरा , जाऊ , छीतीपुर में राशन डीलरों ने सरकार द्वारा दिए जा रहे निःशुल्क चना का उपभोक्ताओं को वितरण ही नही किया है । प्रशासन द्वारा राशन डीलरों के खिलाफ कार्यवाही न किए जाने के कारण विवेकशील राघव ने चेतावनी दी है कि 15 जून को तहसील परिसर पर मजबूर होकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

INPUT – अनूप शर्मा