Visitors have accessed this post 1007 times.
हाथरस : विगत दिनों केरल में एक गर्भवती हथिनी को अनन्नास में बम रखकर खिलाने की भयावह घटना पर गूगल गर्ल चैतन्या पांडे ने भारी आक्रोश व्यक्त किया।
चैतन्या ने कहा कि भारत भूमि में इस प्रकार की जीवो की निर्मम हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हथिनी गर्भवती उसके पेट में नन्हा शिशु दुनिया को देखने आना चाहता था, परंतु निर्दयी दरिंदों ने उस मां के पेट में ही मार दिया। हथिनी अपार पीड़ा लिए जल में शांत खड़ी होकर ईश्वर से प्रार्थना करती रही।

ऐसे अपराधियों को पकड़कर मृत्यु दंड देना चाहिए था। भविष्य में कहीं भी किसी पशु-पक्षी के साथ ऐसी निर्ममता ना हो इसके लिए सरकार को कठोर कानून बनाना चाहिए भारत को मांसाहार मुक्त किया जाए। चेतन्या पांडे ने अपने भाई छोटू पंडित के साथ मृत हथिनी और बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। और दरिंदों को फांसी पर लटकाने की मांग की।
इनपुट : राजदीप तोमर
यह भी पढ़े : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









