Visitors have accessed this post 1586 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : कोतवाली क्षेत्र के गांव बरतरखास निवासी वृद्ध के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा एवं सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह आज गांव पहुँचे । जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का मौका मुआयना किया । बाद में वृद्ध के घर से ढाई सौ मीटर की परिधि के अंतर्गत इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। जिसके चलते पूरे गांव के हॉटस्पॉट एरिया में बैरीगेटिंग कराकर पूरे इलाके को सील कर दिया गया । जिससे गांव के सभी रास्ते बंद हो गए। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं । पुलिसकर्मियों द्वारा हॉटस्पॉट इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की है । अधिकारियों ने कहा है कि घरों से बाहर न निकले । हॉटस्पॉट इलाकों में घूमते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गांव में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है।
इनपुट : अनूप शर्मा









