Visitors have accessed this post 694 times.
थाना प्रभारी अश्वनी कौशिक और एसआई शांति शरण यादव जुर्म की रोकथाम में वांछित अभियुक्तों की तलाश में सासनी बस स्टैंड पर खड़े थे तभी मुखबिर ने सूचना दी की गंदे नाले की पुलिया के पास एक जिला बदर खड़ा है सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक और एसआई शांति शरण यादव व हमरा योगेंद्र कुमार कांस्टेबल विजय कुमार मय फोर्स के गंदे नाले की पुलिया की तरफ चल दिए नाले की पुलिया पर एक आदमी खड़ा दिखा पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने बल प्रयोग कर उसको पकड़ा जामा तलाशी में एक 315 बोर का तमंचा और 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया व्यक्ति ने अपना नाम ज्ञान प्रकाश पुत्र हरिशंकर निवासी सासनी बताया
गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला अधिकारी हाथरस ने 3 माह के लिए ज्ञान प्रकाश को जिला बदर किया था ज्ञान प्रकाश जिला बदर कानून का उल्लंघन कर रहा था |
INPUT – Avid hussain









