Visitors have accessed this post 882 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव छत्तरपुर में अपने खेत से सिर पर पशुओं के लिए करब ले कर जा रहा एक किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया।
देवेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र मुरारी लाल 45 वर्ष निवासी गांव छत्तरपुर आज अपने खेत से करब काट कर सिर पर रख कर घर जा रहा था। वहाँ से गुज़र रही जर्जर हाईटेंशन लाइन जो कि काफी नीचे तक झूल रही है से टच हो गया। जिससे देवेंद्र विद्युत करंट से बुरी तरह झुलस गया, और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना से उपजिलाधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजबाया है।

(अनूप शर्मा)









