Visitors have accessed this post 1210 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव बरईशाहपुर में 15 दिन पूर्व एक शादी समारोह में भाग लेने आए युवक की बाइक को चोर चोरी कर ले गए । पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
सुखदेव पुत्र सरदार सिंह निवासी गांव राजगहीला थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ गत 28 जुलाई को गांव बरईशाहपुर में एक शादी समारोह में भाग लेने हेतु अपनी बाइक हीरो होंडा सुपर स्प्लेनडर पर सवार होकर आया था। पीड़ित ने अपनी बाइक को एक स्थान पर खड़ा कर दिया। इसीबीच मौका पाकर अज्ञात चोर बाइक को चुराकर ले गए। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया । किन्तु उसका कोई सुराग नही लगा।
(अनूप शर्मा)








