Visitors have accessed this post 1005 times.
सिकंदराराऊ – कोविड-19 के चलते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षयकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 74वां स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया । स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक यादव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मौजूद डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया । बाद में ध्वज को प्रणाम कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ संजय सिंह ,डॉ रजनीश यादव ,राकेश शर्मा, प्रमोद कुमार ,राजकुमार सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
इनपुट – अनूप शर्मा









