Visitors have accessed this post 1027 times.
सादाबाद कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया एवं कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौधरी चरण सिंह तिराहे के निकट से संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए जयंत पुत्र रामबाबू निवासी बिसावर के पास से पुलिस ने 4 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। जो बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस को देख जब वह भागने की फिराक में था तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
इनपुट -: दीपक पचौरी









