Visitors have accessed this post 1378 times.

सासनी- 29 सितंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपा में सोमवार की दोपहर खेतों पर घूमने गये ग्रामीण को सर्प ने काट लिया जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी पूर्व नगर अध्यक्ष हरवीर सिंह तोमर के अनुज ओमवीर पुत्र टोड़ी सिंह उम्र 40 सोमवार की दोपहर खेतों की ओर फसल देखने गये थे। जहां खेत की मेंड के सहारे बिल से निकले सर्प ने उन्हें दंश मार दिया। जिससे उनकी हालत बिगडने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिजन खेतों पर पहुंच गये और उपचार के लिए निजी चिकित्सक पास ले गये। जहां उपचार के दौरान ओमवीर की मौत हो गई। ओमवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

input: avid hussain