Visitors have accessed this post 1775 times.

सिकंदराराऊ – जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के खिलाफ प्रशासन द्वारा एफआईआर करना ओछी मानसिकता का प्रतीक है। लोकतंत्र की हत्या करने का काम प्रशासन कर रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है। क्योंकि एक दलित पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए यदि किसी ने आवाज बुलंद की तो वह कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य हैं । लोकतंत्र में पीड़ित की आवाज उठाना और इस गूंगी बहरी सरकार के सामने अपनी बात को रखना कहां का अपराध है। पूरी कांग्रेस पार्टी के लोगों में इस कार्यवाही से रोष व्याप्त है। हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उंगली लगाना तो बहुत दूर की बात है यदि प्रशासन ने आंख भी टेढ़ी की तो सिकंदराराऊ ही नहीं पूरे जनपद की कांग्रेस सड़कों पर होगी । यह चेतावनी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं महामंत्री निखिलवर्ती पाठक ने दी है ।

input: अनूप शर्मा