Visitors have accessed this post 839 times.
सिकंदराराऊ : स्थानीय पत्रकारों की एक शोक सभा जी टी रोड स्थित यशोदा भवन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें हाथरस के वरिष्ठ पत्रकार सतीश कुलश्रेष्ठ के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। पत्रकारों ने कहा कि श्री कुलश्रेष्ठ के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को शान्ति एवं शोकगुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई । शोक व्यक्त करने वालों में राकेश वार्ष्णेय, विनय चतुर्वेदी, राजेश महाजन, विजयवर्ती पाठक, पवन पंडित, मनोज पंडित, अनूप शर्मा, इश्तयाक भारती ,संदीप पुंढीर ,पंकज यादव, ऋतुराज चंचल, रवेंद्र यादव, एमएस खान , अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
input: अनूप शर्मा









