Visitors have accessed this post 1765 times.
सिकंदराराऊ : भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के बिसाना कैंप कार्यालय पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को निःशुल्क सरसों के बीज की मिनी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर राणा ने कहा कि सरकार द्वारा जो तीन बिल पारित किए गए है । वह बिल किसानों के हित में है। इन बिलो के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा किसानों को बहुत सुविधाऐ प्रदान की जाएगी। सरकार जो भी कार्य कर रही है उस सब में किसानों का हित रखकर कर रही है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अब किसानों को भी मिल रहा है। इस मौके पर मोहन सिंह , भीष्म सिंह चौहान , अनिल कुमार , नितिन प्रताप , रामेंद्र सिंह , चन्द्रकला , राधेश्याम , मनोहर सिंह , सुरेश सिंह , हरि सिंह , जगेश सिंह , संजीव शर्मा , नाहर सिंह , अंकित , राहुल राणा ,रामप्रकाश ,अमित कुमार ,रजत तोमर आदि मौजूद रहे।
input: अनूप शर्मा









