Visitors have accessed this post 1035 times.

सिकंदराराऊ : क्षत्रिय समाज सेवा समति के पदाधिकारीयो की एक बैठक वरिष्ठ समाज सेवी ठाकुर जयपाल सिंह चौहान के आवास पर सपन्न हुई । जिसमे विजय दशमी पर्व पर होने वाले आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया ।
इस दौरान जयपाल सिंह ने कहा कि विजय दशमी का पर्व 25 अक्टूबर दिन रविवार को राजकमल पब्लिक स्कूल मोहल्ला गौसगंज में हर वर्ष की भांति मनाया जाएगा। जिसमे हवन ,शस्त्र पूजन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने समाज के सभी बंधुओ से अपील की । सभी लोग कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले ।
इस मौके पर समति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौहान , अजित प्रताप सिंह ,सोनू ,लडडू सिंह तौमर आदि लोग मौजूद रहे।

input : अनूप शर्मा