Visitors have accessed this post 722 times.
सिकन्दराराऊ : नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित संविलियन विद्यालय में छात्र छात्राओं को नगर पालिका सभासद अभिषेक वार्ष्णेय ने ठंड से बचाव हेतु विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा की मौजूदगी में स्वेटरों का वितरण किया । स्वेटर पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी मास्क का प्रयोग करे और सामाजिक दूरी का पालन करे। बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा पर विशेष ध्यान दे।
input : अनूप शर्मा









