Visitors have accessed this post 1046 times.

सासनी : 26 नवबंर। गांव रूदायन में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर बच्चों में हो रही खसरा बुखार एवं चिकिनपाॅक्स जैसी बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन किया जाएगा।
गुरूवार को यह जानकारी दते हुए एमओआईसी एसपी सिंह ने बताया कि दिनांक 28नवबंर दिन शनिवार को गांव रूदायन में स्थित बूढे महादेव मंदिर के निकट दुष्यंत जनसेवा एवं सीएससी सेंटर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की जांच की जाएगी तथा उन्हें दवायें वितरित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते शिविर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजिंग, तथा फेसमास्क का होना अति आवश्यक है।

यह भी देखे :  सासनी विज्ञान क्लब द्वारा मनाया गया 71 वां संविधान दिवस

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp