Visitors have accessed this post 743 times.
हाथरस :- देश के अधिकतर राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया है कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के महीने में उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिली है । आज उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के कस्बा मुरसान में तापमान में गिरावट देखने को मिली यहाँ आज मंगलबार को सुबह के समय 8 -11 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा । यहाँ सड़को पर आज धुंध छायी हुई नजर आई । और लोग अलाव जलाकर तापते हुए नजर आए । कड़ाके की ठंड की वजह से लोग सड़कों पर काफी कम नजर आए । कल सोमबार के दिन तो ठंडी हवाएं भी चलती हुई नजर आई ।
इनपुट :- ब्रजमोहन ठेनुआ
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv30india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









