Visitors have accessed this post 603 times.
सासनी : भारतीय किसान यूनियन चैधरी हरपाल गुट के किसानों ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारो के हित में मांग करते हुए तहसील परिसर के बाहर श्रद्धांजली दी।
शुक्रवार को किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा लागू तीन काले कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे शहीद किसानों ने अपना बलिदान देकर सिद्ध कर दिया कि अन्नदाता भी लौहपुरूष की श्रेणी में आता है, किसानों ने कहा कि शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए सरकार को उनके परिवारों को 25-25 लाख रूपये और परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान राजकुमार कौशिक, उमाशंकर बांगड, ओमप्रकाश दीक्षित, अशोक सोलंकी, बाबूलाल, सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp









