Visitors have accessed this post 1452 times.

सिकंदराराऊ : कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज बाजार में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे दो व्यापारी घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंच गए।
गुरुवार की देर शाम को रोशनगंज बाजार में होकर अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रितिक गुप्ता अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी अतिक्रमण के कारण रास्ते में जाम लगा हुआ था । इसी बात को लेकर दुकानदार दीपक वार्ष्णेय से कहा सुनी हो गई । देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें रितिक गुप्ता एवं दीपक वार्ष्णेय घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव महाजन तथा युवा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय भी कोतवाली पहुंच गए ।

INPUT – अनूप शर्मा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp